< Back
Lead Story
राजनीतिक घमासान के बीच नवजोत-जाखड़, अमरिंदर-रावत की मुलाकात, बड़ी घोषणा की अटकलें
Lead Story

राजनीतिक घमासान के बीच नवजोत-जाखड़, अमरिंदर-रावत की मुलाकात, बड़ी घोषणा की अटकलें

स्वदेश डेस्क
|
17 July 2021 2:54 PM IST

नवजोत सिद्धू बन सकते है पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मचा राजनीतिक घमासान शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही खींचतान जारी है। इसे सुलझाने के राज्य के प्रभारी हरीश रावत ने आज चंडीगढ़ पहुंचकर नाराज अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रावत से मुलाकात के बाद कहा की हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वह मंजूर है।वहीँ रावत ने कहा की कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले जो एक महान बयान दिया था कि जो निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी वो उसको मानेंगे, आज उन्होंने अपने उस बयान को दोहराया है।

जाखड़ से मिले सिद्धू -

वहीँ वहीँ दूसरी ओर नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की।सिद्धू और जाखड़ के बीच करीब आधा घंटा ये मुलाक़ात चली। इसके बाद दोनों नेता एक साथ घर से बाहर आए और एक -दूसरे को गले लगाया। सिद्धू ने मुलाकात की जानकारी देते हुए मीडिया से कहा की यह बैठक बड़ों का मार्गदर्शन लेने के लिए हुई है।उन्होंने कहा की सुनील जाखड़ हमेशा उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर जाखड़ ने भी सिद्धू को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

बड़ी घोषणा की संभावना -

बता दें की पार्टी में चल रहे कलह को खत्म करने के लिए कल शुक्रवार को सिद्धू और हरीश रावत ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी से मुलाकात की थी। अब वर्तमान घटनाक्रम को देखकर माना जा रहा है की जल्द ही सिद्धू की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी हो सकती है। हरीश रावत आज शाम तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते है।

Similar Posts