< Back
Lead Story
नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के CM, वादे के तहत 17 अक्टूबर को शपथ के पहले जारी होगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
Lead Story

Haryana CM Oath Taking Ceremony: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के CM, वादे के तहत 17 अक्टूबर को शपथ के पहले जारी होगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Gurjeet Kaur
|
16 Oct 2024 1:09 PM IST

Haryana CM Oath Taking Ceremony : हरियाणा। नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुन लिया गया है। कल 17 अक्टूबर को वे दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार अनिल विज ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा।

हरियाणा में 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ कौन - कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बुधवार दोपहर दो बजे नायब सिंह सैनी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले जारी होगा भर्ती रिजल्ट :

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, ''मैंने घोषणा की थी कि सबसे पहले 24,000 युवाओं की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद मैं शपथ लूंगा। उस वादे को पूरा करते हुए कल परिणाम घोषित किए जाएंगे।'' बीजेपी जो कहती है वो करती है।'' हरियाणा में मतदान से पहले भर्ती परिणाम जारी होने पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई थी।

किसानों के साथ अन्याय का दुष्प्रचार किया गया :

पंचकूला में हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि आप सभी ने नायब सिंह सैनी को फिर से अपना नेता चुना है।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, "यह दुष्प्रचार किया गया कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि अगर पूरे देश में कोई ऐसा राज्य है जो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदता है, तो वह हरियाणा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर किसी ने सबसे ज्यादा फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।"

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 48 सीट जीती थी। कांग्रेस इस चुनाव में 37 सीट ही जीत पाई थी। इस बार भाजपा का प्रदर्शन पिछले दो बार से ज्यादा अच्छा रहा। 2014 के हरियाणा विधनसभा चुनाव में भाजपा ने 47 और 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीट जीती थी।

Similar Posts