< Back
Lead Story
Mumbai Hit And Run Case : शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से महिला को रौंदा, CM बोले - सख्त एक्शन लेंगे

Mumbai Hit And Run Case

Lead Story

Mumbai Hit And Run Case : शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से महिला को रौंदा, CM बोले - सख्त एक्शन लेंगे

Gurjeet Kaur
|
7 July 2024 2:38 PM IST

Mumbai Hit And Run Case : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, "मुंबई में जो हिट-एंड-रन मामला हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Mumbai Hit And Run Case : महाराष्ट्र। पुणे के बाद अब मुंबई से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शिवसेना (शिंदे गुट) नेता की बीएमडब्ल्यू ने रविवार को एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। स्कूटी पर महिला और उसका पति बैठे थे। मौके पर ही महिला की मौत हो गई वहीं अस्पताल में पति का इलाज जारी है। इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, बिना किसी पक्षपात के कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, "मुंबई में जो हिट-एंड-रन मामला हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस से बात की है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। जो भी दोषी होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी।"

बता दें कि, 'एक BMW कार ने सफ़ेद रंग की स्कूटी पर सवार दो लोगों को रौंद दिया गठा। इस घटना में महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया था। यह घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की है, जब दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मछुआरा समुदाय का दंपत्ति मछली खरीदकर घर लौट रहा था। पति तेज रफ्तार वाहन से कूदने में सफल रहा। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वर्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) के स्थानीय नेता राजेश शाह को हिरासत में ले लिया है। राजेश शाह के बेटे ड्राइवर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दुर्घटना से जुड़े सीसीटीव फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिससे पता चल सके कि, एक्सीडेंट के समय कौन गाड़ी चला रहा था।

Similar Posts