< Back
देश
केंद्रीय मंत्री ने माना, जिस हाइवे पर साइरस मिस्त्री की गई जान, वह है बेहद खतरनाक, कही ये...बात
देश

केंद्रीय मंत्री ने माना, जिस हाइवे पर साइरस मिस्त्री की गई जान, वह है बेहद खतरनाक, कही ये...बात

स्वदेश डेस्क
|
6 Sept 2022 2:02 PM IST

नईदिल्ली। देश के जाने माने उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कर हादसे में मौत के बाद से सिक्योरिटी फीचर्स पर सवाल उठ रहे है। कारों में दिए जाने वाले सेफ्टी फीचर्स के साथ देश की सड़कें कितनी सुरक्षित हैं इसको लेकर भी सवाल है। इस संबंध में जब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सवाल पूछे गए तो उन्होंने सड़क हादसों को लेकर कई बातें कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा की कि हर साल 5 लाख से अधिक सड़क हादसे होते हैं और डेढ़ लाख लोगों अपनी जान गंवा देते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि हादसे कम हो इसके लिए आम आदमी को भी मानसिकता बदलने की जरूरत है। सीट बेल्ट को लेकर लोगों को ऐसा लगता है कि पीछे बैठने वालों की इसकी जरूरत नही है। उन्होंने इस संबंध में चार मुख्यमंत्रियों के साथ यात्रा करने का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।

उन्होंने कहा की 'आम लोगों को तो भूल जाओ। मैं एक बार चार मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी कार से जा रहा था... नाम मत पूछिये। मैं फ्रंट सीट पर बैठा था, मैंने देखा कि सीट बेल्ट की जगह पर क्लिप लगी थी, जिससे सीट बेल्ट ना लगाने पर भी अलार्म की आवाज ना आए। मैंने ड्राइवर को डांटा और सुनिश्चित किया कि कार चलने से पहले सीट बेल्ट लगा लूं।' गडकरी ने बताया कि मैंने इस तरह के क्लिप के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।'उन्होंने आगे कहा की लोगों को लगता है कि कार में पीछे बैठने वालों को बेल्ट लगाने की जरूरत नहीं है। यह समस्या है। मैं किसी दुर्घटना पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन आगे और पीछे बैठने वालों दोनों को सीट बेल्ट पहनने की जरूरत है।

अहमदाबाद-मुंबई हाइवे बहुत खतरनाक -

केंद्रीय मंत्री ने माना की अहमदाबाद-मुंबई हाइवे बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा की यहां पैसेंजर कार यूनिट्स 1.20 लाख है जो बहुत ही अधिक है।इसकी संख्या को घटना जरुरी है। = उन्होंने कहा की सरकार का लक्ष्य है की वर्ष 2024 तक सड़क हादसों को 50 फीसदी तक कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सरकार या मंत्रालय से नहीं हो सकता। लोगों को भी इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है।


Similar Posts