< Back
Lead Story
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, राजग बना सकता है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
Lead Story

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, राजग बना सकता है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

स्वदेश डेस्क
|
6 July 2022 5:39 PM IST

मुख्तार नकवी को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान किसी भी राज्य से उम्मीदवार नहीं बनाया था। उसी समय से कयास लगाए जा रहे है की पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

नईदिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह ने आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं का राज्यभा का कार्यकाल कल गुरूवार को समाप्त हो रहा है। इस्तीफे से पहले आयोजित हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं की तारीफ़ की थी।

मुख्तार नकवी को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान किसी भी राज्य से उम्मीदवार नहीं बनाया था। उसी समय से कयास लगाए जा रहे है की पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।। सूत्रों का कहना है की भाजपा नकवी को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है। नकवी अब तक केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है, इसके साथ ही वह राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे।

नकवी ने आज इस्तीफे से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मुलाक़ात और पीएम द्वारा की गई तारीफ के बाद से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के कयास और तेज हो गए।

Similar Posts