< Back
Lead Story
Bhopal Serial Rape Case

Bhopal Serial Rape Case

Lead Story

MP Rape Case : ग्वालियर, अशोकनगर और इंदौर में रेप के सनसनीखेज केस, जानिए हर मामले में पुलिस का एक्शन

Gurjeet Kaur
|
31 May 2024 9:47 AM IST

MP Rape Case : आरोपियों ने युवती से रेप कर न केवल उसका वीडियो बनाया बल्कि चाकू लहराकर पड़ोसियों और घर वालों को डराने का भी प्रयास किया।

MP Rape Case : मध्यप्रदेश। प्रदेश में इन दिनों रेप की की सनसनीखेज घटनाएं सामने आ रहीं हैं। पहले ग्वालियर में युवती से एक हिस्ट्रीशीटर ने चाक़ू की नोक पर रेप किया अब ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया है। इंदौर की रेप पीड़िता नाबालिग है। इसके अलावा अशोकनगर से भी रेप का ऐसा ही मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती से रेप कर न केवल उसका वीडियो बनाया बल्कि चाकू लहराकर पड़ोसियों और घर वालों को डराने का भी प्रयास किया। आइए जानते हैं हर एक मामले में पीड़िताओं की आपबीती और एक्शन।

ग्वालियर का मामला :

यहां आधी रात को एक आरोपी ने युवती से चाक़ू की नोक पर रेप किया था। पुलिस ने शार्ट एनकउंटर कर आरोपी को पकड़ा। इस मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, वो घर से मन बनाकर निकला था कि, किसी भी महिला या बच्ची से वो रेप करेगा। पुलिस ने आरोपी के रिकॉर्ड निकाले तो पता चला कि, कुछ साल पहले उसने एक 65 साल की महिला से भी रेप किया था।

ग्वालियर की पीड़िता इस समय सदमें में है। युवती और उसके घर वाले बाहरी लोगों से बातचीत नहीं करते। पड़ोसी भी घर के बाहर नहीं निकलते। शाम होते ही मोहल्ले में सन्नाटा पसर जाता है। लोग दहशत के माहौल में रह रहे हैं।

इंदौर का मामला :

ग्वालियर जैसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से उसकी पहचान के लड़के ने घर में घुसकर चाक़ू की नोंक पर रेप किया। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए साहिल नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है। जरूरी बात करनी है यह कहकर आरोपी घर में घुसा था। उसने पीड़िता पर चाक़ू अड़ाया और रेप किया। रेप करने के बाद उसने लड़की को धमकी भी दी की किसी से कुछ कहा तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता डरी नहीं और हिम्मत दिखाते हुए उसने परिजनों और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई।

अशोकनगर का मामला :

अशोकनगर का मामला तो इन दोनों केस से ज्यादा भयावह है। आरोपियों ने न केवल लड़की से रेप उसका वीडियो भी बनाया। जब परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। हवा में तलवारे लहराकर आरोपियों ने पड़ोसियों को भी धमकाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके साथियों की पड़ताल कर रही है। इस केस में पीड़िता की सगाई हो चुकी थी। अब रेप के बाद उसका भविष्य अधर में है।

रेप केस में NCRB डाटा :

NCRB देश भर में क्राइम से जुड़ा डाटा एकत्रित करता है। 2023 की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में मध्यप्रदेश में रेप के कुल 3029 केस सामने आए थे। इस लिस्ट में राजस्थान टॉप पर था, जहां रेप के 5,399 केस दर्ज किए गए थे।

Similar Posts