< Back
Lead Story
देश में सबसे ज्यादा तप रहा मप्र, 3 जिलों का पारा 45 के पार, अन्य 40 से अधिक
Lead Story

देश में सबसे ज्यादा तप रहा मप्र, 3 जिलों का पारा 45 के पार, अन्य 40 से अधिक

स्वदेश डेस्क
|
29 April 2022 11:45 AM IST

मई में 47 के पार तापमान जाने का अनुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को देश के सबसे गर्म पांच शहरों में मध्य प्रदेश के तीन शहर शामिल रहे। इनमें राजगढ़ अधिकतम तापमान 45.7 और खजुराहो तथा नौगांव में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में बीते तीन दिन से आसमान साफ होने के बाद लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि देश के टॉप पांच गर्म शहरों में मध्यप्रदेश के तीन शहर शामिल रहे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश का इलाहबाद देश का सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद राजस्थान का गंगानगर और मध्यप्रदेश का राजगढ़ 45.7 डिग्री तापमान के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

मध्य प्रदेश के दो शहर खजुराहो और नौगांव में 45.6-45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के जलगांव में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया, जबकि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। खंडवा में 45.1, खरगौन में 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक मप्र के कई शहरों में लू का प्रकोप रहेगा और मई में तो पारा 47 डिग्री तक जा सकता है

Similar Posts