
bhopal
Vivek Sagar: एमपी के हॉकी खिलाड़ी का ओलंपिक में जलवा, विवेक सागर के घर जश्न का माहौल
|भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।
Vivek Sagar: भोपाल। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। इटारसी (नर्मदापुरम) के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में गोल किया। प्रसाद टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
मिडफील्डर के तौर पर विवेक सागर प्रसाद 2018 में पदार्पण करने के बाद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। महज 17 साल, 10 महीने और 22 दिन की उम्र में उन्होंने जनवरी 2018 में सीनियर इंडिया में पदार्पण किया और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अब तक उन्होंने भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने फिर चुनौती स्वीकार की और दो गोल दागे जिससे भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन पर 2-1 से जीत हासिल की। इस जीत ने उन्हें लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाया और गुरुवार को अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को शानदार विदाई दी।