< Back
Lead Story
BMW

सांसद की बेटी ने BMW से व्यक्ति को रौंदा, कुछ देर बाद थाने से मिली जमानत

Lead Story

सांसद की बेटी ने BMW से व्यक्ति को रौंदा, कुछ देर बाद थाने से मिली जमानत, क्या है मामला

Gurjeet Kaur
|
19 Jun 2024 8:46 AM IST

Chennai BMW Accident : आरोपी पर धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chennai BMW Accident : चेन्नई। पुणे के बाद अब चेन्नई में बीएमडब्लू कांड सामने आया है। राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी ने BMW से सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को रौंद दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति की जान चली गई। वहीं सांसद की बेटी को पुलिस ने हिरासत में तो लिया लेकिन थाने से ही उसे जमानत मिल गई। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। सांसद की बेटी को जमानत मिलने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, YSRCP से राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी बीएमडब्ल्यू चला रहीं थीं। उसी दौरान सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर कार चढ़ गई। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने माधुरी को हिरासत में लिया था।

चेन्नई पुलिस ने बताया कि, सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति का नाम सूर्या था। वो पेशे से पेंटर था। माधुरी के साथ एक अन्य महिला थी जो हादसा होने के बाद भाग गई। यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। आरोपी पर धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जमानती अपराध है इसलिए आरोपी को जमानत दे दी गई।

Similar Posts