< Back
Lead Story
शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह बने मंत्री
Lead Story

शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह बने मंत्री

स्वदेश डेस्क
|
3 Jan 2021 2:50 PM IST

भोपाल। प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद से प्रतीक्षित शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल आज विस्तार हो गया। शिवराज कैबिनेट में दो मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने तुलसीराम सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।इसके बाद अब मप्र हाईकोर्ट क मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को शपथ दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा राजभवन में उपस्थित रहें। बता दें की मार्च में शिवराज सरकार बनने के बाद दोनों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था लेकिन उपचुनाव से दोनों नेताओं को बिना विधायक मंत्री पद पर रहने की अवधि पूरी होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।


Similar Posts