< Back
Lead Story
Nagar Singh Chauhan : विभाग छिनने पर नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान, इस्तीफे तक पहुंची बात

Nagar Singh Chauhan Resignation

MP Breaking News
Lead Story

Nagar Singh Chauhan : विभाग छिनने पर नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान, इस्तीफे तक पहुंची बात

Gurjeet Kaur
|
22 July 2024 1:51 PM IST

Nagar Singh Chauhan Resignation : नागर सिंह चौहान ने BJP प्रदेश अध्यक्ष से की बात की है।

Nagar Singh Chauhan Resignation Breaking News : भोपाल, मध्यप्रदेश। विभाग छीने जाने से मंत्री नागर सिंह चौहान इस कदर नाराज हैं कि, बात इस्तीफे तक पहुँच गई है। सूत्रों के अनुसार नागर सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी चर्चा की है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। नागर सिंह चौहान रामनिवास रावत को उनका विभाग दिए जाने से नाराज हैं। रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़, भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें मंत्री बना दिया था।

जानकारी के अनुसार नागर सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष से की बात कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वे पत्नी से भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिलवा सकते हैं। नागर सिंह चौहान वन और पर्यावरण विभाग छिनने पर नाराज हैं। नागर सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा, '' मेरा विभाग बिना चर्चा के बदला गया। समय आने पर इस्तीफा दूंगा! मेरे लिए मंत्री पद कोई बड़ी बात नहीं है।"

आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा :

मीडिया से बात करते हुए नागर सिंह चौहान अपना दुख और नाराजगी व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि 'जमीन पर भारतीय जनता पार्टी का काम करने वाले कार्यकर्ता का पद छीनकर कांग्रेस से आए नेता को दिया जाता है तो मुझे दु:ख होता है, मैं इस्तीफा दे दूंगा क्योंकि मैं मंत्री रहते हुए आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा।'

रामविनाव रावत को मिली दो विभाग की जिम्मेदारी :

बता दें कि, रविवार को ही रामनिवास रावत को विभाग आबंटित किया गया है। उन्हें वन और पर्यावरण विभाग दिया गया है। रामनिवास रावत को वन और पर्यावरण विभाग दिए जाने से पहले नागर सिंह चौहान के पास तीन विभाग का प्रभार था। दो विभाग रामनिवास रावत को दो विभाग दिए जान से मोहन सरकार में उनका औधा घट गया। इसके चलते वे नाराज हो गए हैं।

अलीराजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान :

इस विवाद में अलीराजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान सामने आया है। मंत्री नागर सिंह चौहान तो फिलहाल फोन बंद करके अपने गांव पर हैं। एक बैठक अलीराजपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई है। उन्होंने कहा कि, इस्तीफे की कोई बात नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता काफी अनुशासित हैं। मैं मंत्री जी से बात करूंगा।


Similar Posts