< Back
Lead Story
खंडवा सांसद नंद कुमार सिंह के निधन पर स्वदेश परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि
Lead Story

खंडवा सांसद नंद कुमार सिंह के निधन पर स्वदेश परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

स्वदेश डेस्क
|
2 March 2021 3:57 PM IST

भोपाल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां उपचार के दौरान उन्होंने आज अंतिम सांस ली। भाजपा सांसद के निधन पर राष्ट्र्पति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वे सहज, सरल एवं बेहद आत्मीय स्वाभाव के राजनेता थे। उनका अचानक इस तरह जाना राजनीति में एक रिक्तता पैदा कर गया है। वे वर्ष 2017 में स्वदेश परिवार के एक आयोजन में शामिल हुए थे। उनका सानिध्य अब एक मधुर स्मृति है। विनम्र श्रद्धांजलि।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर -

गौरतलब है कि नंदकुमार सिंह चौहान 2014 से 2018 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे राजनीति के विराट व्यक्तित्व थे। प्रदेश में भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयां दिलाने वाले नंद कुमार सिंह चौहान 6 बार सांसद, 2 बार विधायक, 3 बार नगरपालिका अध्यक्ष रहे। उन्हें लगातार दो बार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष रहने का सौभाग्य मिला।

मधुर स्मृतियां -

सहज,सरल एवं बेहद आत्मीय राजनेता, सांसद एव भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद कुमार सिंह चौहान का निधन राजनीति...

Posted by Swadesh on Tuesday, 2 March 2021


Similar Posts