< Back
Lead Story
आज से UP विधानसभा का मानसून सत्र, CM Yogi करेंगे बीजेपी विधान मंडल दल के साथ बैठक

UP Assembly 

Lead Story

आज से UP विधानसभा का मानसून सत्र, CM Yogi करेंगे बीजेपी विधान मंडल दल के साथ बैठक

Gurjeet Kaur
|
29 July 2024 8:43 AM IST

UP Assembly Monsoon Session : उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा।

UP Assembly Monsoon session : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। सोमवार से उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून स्तर से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी विधान मंडल दल के साथ बैठक करेंगे। सोमवार सुबह 9.30 बजे लोक भवन में यह बैठक होनी है। उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा।

इस मानसून सत्र में कई अध्यादेशों, अधिसूचनाओं को पटल पर रखा जाएगा। 30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को विधाई कार्य होंगे। जानकारी के अनुसार यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024, अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024, यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश सदन में पेश होगा। यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 भी सदन में पेश किया जायेगा। 30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसमें 2025 के होने वाले कुंभ को लेकर धनराशि जारी होगी। इसमें बसों की खरीद के लिए भी धनराशि जारी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 29 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सेशन में अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बजट के जरिए प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए धनराशि आबंटित की जाएगी। जल्द ही उत्तरप्रदेश में उप चुनाव भी होने वाले हैं इसे देखते हुए अनुपूरक बजट को तैयार किया जा रहा है। इधर विपक्ष ने भी कमर कस ली है। उत्तरप्रदेश विधानसभा के इस मानसून सत्र में सरकार को कांवड़ समेत कई मुद्दों पर घेरा जाएगा।

उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी काफी दिलचस्प होने वाला है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी नेताओं की सक्रियता और बढ़ गई है। वहीं उत्तरप्रदेश में जल्द ही दस सीटों पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। इसे देखते हुए विपक्ष काफी आक्रामक होने वाला है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद सबसे बड़ा मुद्दा है।

माता प्रसाद पांडे बने नेता प्रतिपक्ष :

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे होंगे। सपा द्वारा रविवार को उन्हें नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल बनाया गया है। सपा ने आदेश जारी कर कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। इसके अलावा राकेश कुमार उर्फ़ आरके वर्मा को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले नेता प्रतिपक्ष थे।

Similar Posts