< Back
Lead Story
मोक्षदा एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में बनी रहेगी बरकत
Lead Story

Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में बनी रहेगी बरकत

Jagdeesh Kumar
|
9 Dec 2024 9:23 AM IST

इस दिन दान पुण्य करना भी बेहद शुभ माना जाता है आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Mokshada Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है। एक साल में 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-समृध्दि बनी रहती है। इन सभी एकादशियों में मोक्षदा एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को पड़ रही है। यह दिसंबर माह की पहली एकादशी होगी। इस दिन व्रत रखना पूर्वजों के आत्मा के शांति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसके साथ ही इस व्रत को विधि पूर्वक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान पुण्य करना भी बेहद शुभ माना जाता है आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

कब है मोक्षदा एकादशी?

इसके पहले जान लें यह दिसंबर माह का पहला एकादशी व्रत है जो कि 11 दिसंबर को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, मागशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी की शुरूआत 11 दिसंबर की देर रात 3 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 12 दिसंबर की देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा।

कंबल का दान

अब ठंड की शुरुआत हो गई है ऐसे में जरूरत मंदों को कंबल दान करना चाहिए। मोक्षदा एकादशी के दिन कंबल दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। या फिर गर्म कपड़ों का दान भी दे सकते हैं।

अन्न का दान

मोक्षदा एकादशी का व्रत करने के दूसरे दिन यानी पारण वाले दिन अन्न का दान करना चाहिए या फिर ब्राह्मण भोजन करवाना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान अपनी कृपा बरसाते हैं जिससे कमी भी दानी लोगों के घर अन्न की कमी नहीं होती। हमेशा भंडार भरे रहते हैं।

गीता पुस्तक भी दे सकते हैं दान

मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। ऐसे में गीता पुस्तक का भी दान करना शुभ होता है।

गुड़ और मूंगफली का दान

ठंड के मौसम में गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करने से जीवन के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

सब्जियों का दान

मोक्षदा एकादशी के दिन सब्जियों का दान भी किया जाता है। सब्जियों का दान करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है और जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।

Similar Posts