< Back
Lead Story
37 विधायकों के साथ सीएम आवास पहुंचे MLA योगेश वर्मा, थप्पड़ कांड में कोई एक्शन न होने से नाराज

37 विधायकों के साथ सीएम आवास पहुंचे MLA योगेश वर्मा

Lead Story

लखीमपुर खीरी: 37 विधायकों के साथ सीएम आवास पहुंचे MLA योगेश वर्मा, थप्पड़ कांड में कोई एक्शन न होने से नाराज

Gurjeet Kaur
|
14 Oct 2024 8:23 PM IST

लखनऊ। लखीमपुर खीरी से शुरू हुआ थप्पड़ कांड बावाल अब लखनऊ तक पहुंच गया है। उतरप्रदेश में बीते दिनों विधायक योगेश वर्मा की लखीमपुर में बार अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके समर्थकों ने पिटाई कर दी थी। अब तक लखीमपुर में बार अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस प्रकरण से नाराज विधायक योगेश वर्मा 37 विधायकों के साथ सीएम आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर विधायकों और मुख्यमंत्री के बीच वार्ता चल रही है।

इधर ज़िला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर ने बार अध्यक्ष अवधेश सिंह के समर्थन मे प्रस्ताव पास किया है। अधिवक्ता संघ ने विधायक योगेश वर्मा की बरखास्तगी की मांग की है। बीते दिनों करणी सेना ने अवधेश सिंह का सम्मान किया था। योगेश वर्मा ने इस पर भी नारजगी जताई थी।

बीते दिनों करणी सेना ने विधायक योगेश वर्मा को पीटने वाले वकील अवधेश सिंह का सम्मान किया था आज जिले में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया था। यह पोस्टर अर्बन बैंक शेयर होल्डर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा लगाया गया है। बैंक शेयर होल्डर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने सदर विधायक योगेश वर्मा को संरक्षक लिखकर दीपावली और अन्य त्योहार की बधाई दी थी। योगेश वर्मा की बीते दिनों अवधेश सिंह ने पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। सपा ने भाजपा द्वारा विधायक की पिटाई पर कोई एक्शन न लेने पर सवाल उठाए थे।

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के लिए पर्चे भरने के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को निर्वतमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति एवं लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पीट दिया था। इसके बाद हंगामा हो गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया था। विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ लगने के बाद दोनों गुटों के बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया था। इसी दौरान दूसरे गुट से कुछ लोगों ने विधायक को फिर से पीट दिया था।

Similar Posts