< Back
Lead Story
विधायक ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, 7 दिनों से दे रहे हैं धरना, महिला एसपी के ट्रांसफर की मांग

विधायक ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, 7 दिनों से दे रहे हैं धरना, महिला एसपी के ट्रांसफर की मांग

Lead Story

UP News: विधायक ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, 7 दिनों से दे रहे हैं धरना, महिला एसपी के ट्रांसफर की मांग

Gurjeet Kaur
|
16 Sept 2024 8:34 AM IST

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर सात दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। वह सरकार से पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा सरकार में सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) से विधायक हैं। उन्होंने शोहरतगढ़ और ढेबरुआ के थानाध्यक्ष पर अभ्रदता करने और इलाके में ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि, थानाध्यक्षों को उनके साथ भेदभाव और बात नहीं मानने का निर्देश दिया गया है।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं विधायक विनय वर्मा :

पुलिस के रवैये से नाराज विधायक सात दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि एसपी प्राची सिंह के तबादले को लेकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से मिल चुके हैं।

दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की हो गई थी मौत :

दरअसल, पिछले दिनों शोहरतगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई थी। विधायक ने ढेबरुआ थानाध्यक्ष पर जांच के दौरान कुछ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

जिला बना दलाली का अड्डा :

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि, वह सात दिन से धरने पर बैठे हैं। यहां की एसपी को हटाना और जिले को बचाना बहुत जरूरी है। जिला दलाली का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक फोन करके किसी को हटाने की पैरवी कर रहा है तो कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन अगर कोई आम आदमी लिफाफा लेकर पहुंच जाए तो उसके सामने विधायक की पैरवी बेकार है।

ढाई साल धरना जारी रखूंगा :

विनय वर्मा ने आगे कहा कि, "जब तक एसपी को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना चलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक से बात हुई है। उन्होंने मेरी बातों को समझ कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने को कहा था। अगर, कप्तान को नहीं हटाया जाता है तो मैं शांति से इसी तरह धरने पर बैठा रहूंगा और सरकार के बाकी के ढाई साल धरना जारी रखूंगा।

Similar Posts