< Back
Lead Story
सर्दियों में दूध के साथ इन चीजों को मिलाकर पीना होता है हेल्दी, जान लीजिए इसके फायदे
Lead Story

Winter Healthy Drinks: सर्दियों में दूध के साथ इन चीजों को मिलाकर पीना होता है हेल्दी, जान लीजिए इसके फायदे

Deepika Pal
|
8 Dec 2024 6:27 PM IST

इस मौसम में कई चीजों का सेवन किया जाता है जिसमें दूध सबसे खास औषधि में से एक होता है। अगर आप इसके साथ कई चीजों को मिलाकर पीते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।

Winter Milk Water : सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में मौसमी बीमारियां बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है इसलिए इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में कई चीजों का सेवन किया जाता है जिसमें दूध सबसे खास औषधि में से एक होता है। अगर आप इसके साथ कई चीजों को मिलाकर पीते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।

जानिए किन चीजों को मिलाकर पीने से मिलता है फायदा

आपको बताते चलें कि, सर्दियों के मौसम में दूध के साथ ये चीजें बेहद ही गुणकारी होती हैं।

हल्दी

पुराने जमाने से दूध के साथ इस गुणकारी हल्दी को मिलाकर पीने की बात करते है। हल्दी में सूजन-रोधी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से सर्दी-खांसी समेत कई बीमारियों से बचाव मिलता हैं।

केसर

आपको बताते चलें कि, दूध के साथ केसर मिलाकर पीना चाहिए। केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं, यह न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह शरीर को ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है।

सोंठ

सर्दियों के सीजन में दूध के साथ सोंठ मिलाकर पीना काफी अच्छा माना जाता हैं। सोंठ यानी सूखी अदरक, सर्दियों में एक प्रभावी घरेलू उपाय है. यह सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं में राहत देती है। कहते है सोंठ वाला दूध पीने से गले की खराश और सूजन तुरंत शांत होती हैं।

बादाम और किशमिश

इस मौसम में दूध के साथ बादाम और किशमिश मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं. बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसके अलावा किशमिश में आयरन और विटामिन सी होता है, जो इम्युनिटी बूस्टर होती हैं।

Similar Posts