< Back
Lead Story
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने विदेश राज्य मंत्री का घर जलाया
Lead Story

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने विदेश राज्य मंत्री का घर जलाया

स्वदेश डेस्क
|
16 Jun 2023 1:02 PM IST

20 दिन में 4 मंत्रियों-विधायकों के घर पर हमला

इंफाल/वेबडेस्क। मणिपुर में 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच भड़की हिंसा लगातार जारी है। अब तक 100 से अधिक लोग इस होन्स में मारे जा चुके है, वहीँ हजारों लोग घायल हुए है। इसी कडी में गुरुवार देर रात फिर हिंसा भड़क गई।

उपद्रवियों ने कल कुछ लोगों ने भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर में आग लगा दी। घटना के वक्त मंत्री केरल में थे। राजकुमार रंजन सिंह ने कहा, कल रात जो हुआ उसे देखकर बेहद दुख हुआ। मुझे बताया गया कि 50 से अधिक लोगों ने रात करीब 10 बजे मेरे घर पर हमला किया।

बता दें कि पिछले 20 दिन में मणिपुर में मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हमले का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जून को इंफाल के लाम्फेल इलाके में उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगा दी गई थी। किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं।


Related Tags :
Similar Posts