< Back
Lead Story
मप्र में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने वाले 2 टाइगर
Lead Story

"मप्र में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने वाले 2 टाइगर "

स्वदेश डेस्क
|
20 March 2021 6:15 PM IST

भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुडी विभिन्न योजनाओं को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

ज्ञातव्य है की गत वर्ष राजनीतिक हलचलों से भरा हुआ था।राज्यसभा सांसद सिंधिया अपने समर्थित विधायकों एवं मंत्रियों सहित कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद अल्पमत में आई कांग्रेस पार्टी की सरकार के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज ही के दिन 20 मार्च 2019 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

इस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान सांसद सिंधिया ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली गत सरकार पर प्रदेश में विकास की गति को रोकने के आरोप लगाए थे। इसी दौरान उन्होंने स्वयं को एवं शिवराज सिंह चौहान को विकास को रोकने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को गिराने वाला टाइगर बताया था। आज शिवराज सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलिसराम सिलावट ने एक तस्वीर ट्विटर और फेसबुक पर शेयर की है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद सिंधिया टाइगरों के साथ खड़े नजर आ रहें है।

मंत्री सिलावट ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा - " मुश्किलों के दौर में हर कोई बहाने की चादर ओढ़ लेता है,पर जो विकास की राह चले वही असली शेर होता है! मप्र में कांग्रेस की भ्रष्ट, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की जनहितैषी सरकार स्थापित करने वाले मध्य प्रदेश के दो टाइगर। "

ये तस्वीर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर दोनों नेताओं के प्रशसंकों एवं प्रदेश वासियों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है। दोनों नेताओं के प्रशंसक भ्रष्टाचार को मिटाने वाले एवं विकास पथ पर प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला टाइगर बता रहे है।

Similar Posts