< Back
Lead Story
Minister Mithilesh Thakur on Jharkhand ED Raids

Minister Mithilesh Thakur on Jharkhand ED Raids

Lead Story

Jharkhand ED Raids: ED रेड पर बोले मंत्री मिथिलेश ठाकुर - ये ईडी की नहीं राजनीतिक छापेमारी है

Deeksha Mehra
|
14 Oct 2024 3:31 PM IST

Minister Mithilesh Thakur on Jharkhand ED Raids : रांची, झारखंड। रांची में हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के ठिकानों पर ED की टीम रेड करने पहुंची है। इस पर राज्य मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, सबको पता है कि निशाना क्या है। अब हम इन सब के आदी हो चुके हैं। यह ईडी की छापेमारी नहीं बल्कि राजनीतिक छापेमारी है।

ईडी को छापे में क्या मिला, खुलासा करना चाहिए

राज्य मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि, अगर ईडी पारदर्शी तरीके से काम करे तो हम पूरा सहयोग करेंगे। ईडी को कठपुतली नहीं बनना चाहिए। लोकसभा (चुनाव) से पहले भी मुझ पर भाजपा में शामिल होने का दबाव था। मैंने कहा था कि मैं मरते दम तक लटकूंगा, लेकिन मैं नहीं जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि, वे (बीजेपी) जानते हैं कि वे झारखंड में हारेंगे। हम झुकेंगे नहीं। ईडी को छापे में क्या मिला, इसका खुलासा करना चाहिए, ताकि जानकारी सार्वजनिक हो सके।

सुबह से जारी है छापेमारी

बता दें 14 अक्टूबर सुबह से ईडी की टीम मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह और मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापेमारी कर रही है। इसके अलावा आईएएस मनीष रंजन घर भी रेड मारी गई है। फिलहाल ED अधिकारियों की तरफ से रेड में क्या मिला है इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। रेड फिलहाल जारी है।

आईएएस मनीष रंजन (IAS Manish Ranjan) के यहां भी रेड की खबर है। ईडी की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़ा मामला को लेकर हो रही है। गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड सरकार के एक और मंत्री भी कैश कांड में फंसे थे। फिलहाल झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम कैश कांड मामले को लेकर जेल में बंद हैं।

Similar Posts