< Back
Lead Story
अब दिन के ₹1037 कमाएंगे मजदूर, सरकार ने न्‍यूनतम मजदूरी में की वृध्दि, इस दिन से लागू होंगे नए नियम...
Lead Story

Minimum Wage Hike: अब दिन के ₹1037 कमाएंगे मजदूर, सरकार ने न्‍यूनतम मजदूरी में की वृध्दि, इस दिन से लागू होंगे नए नियम...

Swadesh Digital
|
27 Sept 2024 1:58 PM IST

Minimum Wage Hike: केंद्र सरकार ने गुरुवार को मज़दूरों के लिए न्यूनतम मज़दूरी दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जिससे अब न्‍यूनतम मजदूरी बढ़कर 1,035 रुपये प्रतिदिन हो गई है, सरकार ने यह फैसला मजदूरों के लिए परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में संशोधन करते हुए लिया है।

श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह बदलाव मज़दूरों को जीवन-यापन की बढ़ती लागत का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए है।

केंद्र सरकार वर्ष में दो बार 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) को अपडेट करती है। यह समायोजन पिछले छह महीनों में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि पर आधारित है।

ये नई दरें 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होंगी। पिछली बढ़ोतरी अप्रैल 2024 में हुई थी।

आम तौर पर, मज़दूरी अगल - अलग कौशल स्तर के आधार पर वर्गीकृ‍त होती है जिनमें अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल शामिल हैं। यह वर्गीकरण अलग - अलग क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होता है, जिन्हें A, B और C के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

समायोजन के बाद, कौशल श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मजदूरी इस प्रकार है:

अकुशल श्रमिक (झाडू लगाना, सफाई करना, लोडिंग और अनलोडिंग): 783 रुपये प्रतिदिन (20,358 रुपये प्रति माह)

अर्ध-कुशल श्रमिक: 868 रुपये प्रतिदिन (22,568 रुपये प्रति माह)

कुशल श्रमिक (बिना हथियार वाले लिपिक और सुरक्षाकर्मी सहित): 954 रुपये प्रतिदिन (24,804 रुपये प्रति माह)

अत्यधिक कुशल श्रमिक और हथियार वाले सुरक्षाकर्मी: 1,035 रुपये प्रतिदिन (26,910 रुपये प्रति माह)

क्षेत्र के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी के लिए, आप मुख्य श्रम आयुक्त की वेबसाइट clc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Similar Posts