< Back
Lead Story
नौसेना का लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान
Lead Story

नौसेना का लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

स्वदेश डेस्क
|
12 Oct 2022 1:40 PM IST

पणजी। गोवा में नौसेना का एक मिग-29 आज क्रैश हो गया। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है की उड़ान के बाद बेस पर लौटते समय विमान में तकनिकी खराबी आने के कारण क्रैश हो गया। पायलट किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही बचाव अभियान चलाकर पायलट को रेस्क्यू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नेवी ने हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी बनाने का आदेश दे दिया है। इससे पहले भी मिग-29 में उड़ान के वक्त हवा में तकनीकी खराबी आने की घटनाएं हुई हैं।

नवंबर, 2020 में भी एक मिग-29के में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी। अरब सागर में हुई इस दुर्घटना में एक पायलट को घटना के तुरंत बाद बचा लिया गया था और दुर्घटना के 11 दिन बाद कमांडर निशांत सिंह का शव बरामद किया गया था। 23 फरवरी, 2020 को पक्षियों की चपेट में आने से एक विमान क्रैश हुआ था लेकिन दोनों पायलटों ने इजेक्ट करने से पहले जेट को रिहायशी इलाके से दूर कर दिया था। इसी तरह 16 नवंबर, 2019 को एक मिग-29 गोवा में ही क्रैश हुआ था लेकिन दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए थे। भारतीय मिग-29के का पहला नुकसान 2018 में हुआ था।

Similar Posts