< Back
Lead Story
विधानसभा सत्र बुलाएगी ममता सरकार, बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का बिल होगा पास

विधानसभा सत्र बुलाएगी ममता सरकार, बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का बिल होगा पास

Lead Story

एक्शन में दीदी: विधानसभा सत्र बुलाएगी ममता सरकार, बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का बिल होगा पास

Gurjeet Kaur
|
28 Aug 2024 1:34 PM IST

Death Penalty For Rapists : पश्चिम बंगाल। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 31 वर्षीय डॉक्टर के रेप और मर्डर केस पर माफी मांगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। टीएमसी के 27 वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, "बलात्कार के लिए केवल एक ही सजा है- फांसी। अगले सप्ताह हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए बिल पास करवाएंगे।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, "अगले सप्ताह हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे। हम इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजेंगे। अगर वह इसे पारित नहीं करते हैं, तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे। यह विधेयक अवश्य पारित होना चाहिए और वह इस बार जवाबदेही से बच नहीं सकते।"

बंगाल को बदनाम करने की कोशिश :

भाजपा द्वारा आज बुलाए गए 12 घंटे के 'बंगाल बंद' के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

नबन्ना अभियान रैली में पुलिस के एक्शन को सलाम :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, "हम इस बंद का समर्थन नहीं करते....भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की...हमने कल (नबन्ना अभियान रैली) की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस को सलाम करती हूं।"

टीएमसी दिल्ली में करेगी आंदोलन :

पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के 27वें स्थापना दिवस पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, "अगर केंद्र द्वारा अगले 3-4 महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित समयबद्ध कानून पारित नहीं किया जाता है, तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी।"

Similar Posts