< Back
Lead Story
ममता बनर्जी व्हील चेयर पर करेंगी रोड शो, घोषणापत्र टाला
Lead Story

ममता बनर्जी व्हील चेयर पर करेंगी रोड शो, घोषणापत्र टाला

स्वदेश डेस्क
|
14 March 2021 1:12 PM IST

कोलकाता। देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। प. बंगाल में मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कथित हमले के बाद आज पहली बार व्हील चेयर पर बैठ कर रोड शो करेंगी। इसके आड़ वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

इसी बीच खबर आ रही है की टीएमसी ने एक बार फिर घोषणापत्र जारी करने का अपना कार्यक्रम टाल दिया है। नंदीग्राम दिवस यानी आज के दिन ममता बनर्जी अपने आवास पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने वाली थीं लेकिन रविवार सुबह बताया गया है कि अब घोषणापत्र 17 मार्च को जारी होगा। हालांकि इसे टालने का कारण नहीं बताया गया है।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र 11 मार्च को जारी होना था लेकिन 10 मार्च को नामांकन के दौरान नंदीग्राम में मुख्यमंत्री के चोटिल हो जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को टाल दिया। उसके बाद 14 मार्च यानी रविवार को इसे जारी किया जाना था लेकिन इसे एकबार फिर टाला गया है।राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी होने का इंतजार कर रही है। इसमें पार्टी की ओर से किए गए वादे के काट के तौर पर ही पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी।


Similar Posts