< Back
Lead Story
दीवाली के दिन घर के आंगन को रंग-बिरंगे रंगों से सजाएं, बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन
Lead Story

Diwali Rangoli Designs: दीवाली के दिन घर के आंगन को रंग-बिरंगे रंगों से सजाएं, बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

Deepika Pal
|
28 Oct 2024 8:58 PM IST

दिवाली के त्योहार के मौके पर रंगोली भारतीय संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मनाने की पीछे परंपरा आती है।

Diwali Rangoli Design:हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहारों का महत्व होता है इसमें सबसे बड़ा त्योहार यानि दिवाली आने वाला है। दिवाली के दिन घरों में माता लक्ष्मी और श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। साथ ही इस त्योहार के मौके पर घर और आंगन को दीयों और रंगोली से सजाया जाता है। रंगोली भारतीय संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मनाने की पीछे परंपरा आती है।

क्यों मनाते हैं दीवाली

यहां पर देश के सबसे बड़े त्योहार दीवाली की बात करें तो, भगवान श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षो का वनवास पूरा करके वापस अयोध्या आए थे जहां पर अयोध्यावासियों ने उनके आगमन की खुशी में पूरी नगरी को दीयों से जगमग किया था। इसके बाद से यह दिवाली मनाने की परंपरा हर साल जलती है दिवाली के दिन माता लक्ष्मी सहित श्रीगणेशजी की पूजा करते है।

बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

दिवाली के मौके पर आप आंगन सजा रहे हैं तो इस प्रकार से लेटेस्ट रंगोली की डिजाइन आप बना सकते है जो बनाने में सरल होने के साथ खूबसूरत है।

फूलों की रंगोली

दिवाली के मौके पर आप आंगन में फूलों वाली रंगोली का ऑप्शन चुन सकते है यह सबसे यूनिक है। आप विभिन्न रंगों के फूलों जैसे गुलाब,चंपा,और सूरजमुखी का उपयोग करके खूबसूरत रंगोली बना सकते है जो देखने पर बिल्कुल अच्छी लगेगी।




ज्योतियों की रंगोली

दिवाली के दिन आप दीयों वाली रंगोली बना सकते है जहां पर दीयों का महत्व होता है। इसमें आप दीयों की आकृति बनाकर उन्हें रंगीन पाउडर से भर सकते हैं,इससे आपके आंगन में रोशनी जगमग होगी तो वहीं पर रात के समय यह रंगोली और भी आकर्षक लगेगी जब दीयों को जलाया जायेगा।




पैटर्न रंगोली

दिवाली के दिन कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आप पैटर्न रंगोली का ऑप्शन चुन सकते हैं इसमें विभिन्न आकृतियों और पैटर्न जैसे मंडल,त्रिकोण या चौक बनाकर रंग भरकर रंगोली बना सकते है। यह रंगोली यूनिक होने के साथ ही दिखने में अच्छी नजर आती है।




थीम-आधारित रंगोली

दिवाली के दिन आप किसी भी नए डिजाइन की तलाश में है तो आप थीम बेस्ड रंगोली बना सकते है इसमें लक्ष्मी जी,गणेश जी या दीयों की आकृतियों का चित्रण अच्छा लगता है। आप इसमें चमकीले रंगों का प्रयोग करें ताकि यह आकर्षक लगेगा।




रंग-बिरंगी चॉक से रंगोली

दिवाली के दिन कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आप रंग-बिरंगी रंगोली बना सकते है इसमें आप चॉक के कई रंगों का उपयोग करके सरल और खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं, यह आसान और सस्ता विकल्प है,जिसे बच्चे भी आसानी से कर सकते हैं।




मोर डिजाइन वाली रंगोली

दिवाली के दिन कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आप मोर की डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लगेगा।




Similar Posts