< Back
Lead Story
बाजार में रौनक लेकर आया मकर संक्रांति का पर्व, ग्रीन सिग्नल में खुला निफ्टी और सेंसेक्स...
Lead Story

Stock Market Updates: बाजार में रौनक लेकर आया मकर संक्रांति का पर्व, ग्रीन सिग्नल में खुला निफ्टी और सेंसेक्स...

Jagdeesh Kumar
|
14 Jan 2025 10:07 AM IST

Stock Market Updates 14 January 2025: आज सनातन धर्म के पवित्र पर्व मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ कार्य करना लाभदायक होता है। भारतीय शेयर बाजार के लिए भी संक्रांति का पर्व शुभ साबित हुआ है। सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर खुलते ही ग्रीन सिग्नल तैरने लगा। ऐसे में स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत फिर अच्छी रही। शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 348.22 अंक यानी 0.46 फीसदी तेजी के साथ करीब 76,678.23 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 112.30 अंक यानी 0.49 फीसदी टूटने के बाद करीब 23,198.25 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से धूप खिलने के बाद भी स्टॉक मार्केट ग्रीन सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 318.42 अंक यानी 0.42 फीसदी गिरकर करीब 76,648.43 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 87 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ करीब 23,172.95 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 27 में तेजी तो 03 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी तो 21 में गिरावट चल रही है। खबर लिखे जाने तक मीडिया और IT के साथ साथ ऑयल एंड गैस के शेयर तेजी में चल रही है।

बीते दिन शेयर बाजार था गिरावट

इसके पहले बीते दिन 13 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 1048 अंक की गिरावट के बाद 76,330 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट दिखी जो कि 23,085 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 04 में तेजी तो 26 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 04 में तेजी तो 46 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts