< Back
Lead Story
मकर संक्रांति आज, जानिए स्नान दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
Lead Story

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, जानिए स्नान दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Jagdeesh Kumar
|
14 Jan 2025 8:35 AM IST

इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से अपने पुत्र से शनि से मिलते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है।

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि, इस दिन दान करने का फल बाकी दिनों से कई गुना ज्यादा होता है। इस दिन भगवान सूर्य, धनु राशि से अपने पुत्र से शनि से मिलते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से लोग शुभ कार्य करना शुरू कर देते हैं। ऋतु परिवर्तन भी संक्रांति से होने लगता है। इसे खिचड़ी भी कहा जाता है। मकर संक्रांति को अलग - अलग शहरों में अलग - अलग नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व...

मकर संक्रांति 2025 का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पुण्य काल का समय यानी स्नान दान का शुभ मुहूर्त आज 14 जनवरी की सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। सूर्य भगवान सुबह 8 बजकर 41 मिनट मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं। वहीं, दान करने से कई गुना अधिक आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन शुभ कार्य करना बेहद फलदायी होता है। इस पर्व को सूर्य और शनि यानी पिता पुत्र के अनोखे मिलन का पर्व माना जाता है। पौराणिक कथाओं की माने तो इस दिन भगवान विष्णु के असुरों पर विजय के रूप में पर्व की तरह मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक से असुरों का वध करके उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था। तभी से इस दिन को मकर संक्रांति के पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

Similar Posts