< Back
Lead Story
Kedarnath Landslide : केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण 3 यात्रियों की मौत, 8 घायल, CM जताया दुख

Kedarnath Landslide

Lead Story

Kedarnath Landslide : केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण 3 यात्रियों की मौत, 8 घायल, CM जताया दुख

Gurjeet Kaur
|
21 July 2024 10:52 AM IST

Kedarnath Landslide : ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Kedarnath Landslide : रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिड़वासा में रविवार सुबह भूस्खलन के कारण एक हादसा हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस को सौंप दिए हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। जानकारी के अनुसार ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन :

जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिड़वासा में भारी बारिश हुई थी। इस कारण रविवार सुबह पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने लगीं। हादसे के बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मलबे को हटाकर घायलों की तलाश की जा रही है। भूस्खलन के कारण फिलहाक यह मार्ग बंद है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा, 'केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

Similar Posts