< Back
Lead Story
बाराबंकी में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरा, कई बच्चे घायल

Barabanki News

Lead Story

Barabanki News: बाराबंकी में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरा, कई बच्चे घायल

Gurjeet Kaur
|
23 Aug 2024 9:45 AM IST

उत्तरप्रदेश। यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाराबंकी में स्थित अवध एकेडमी स्कूल की छत अचानक गिर गई। इससे 40 बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से बच्चों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में कुछ बच्चे घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बाराबंकी में हुई घटना के बाद पुलिस - प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। सीएमओ अवधेश कुमार स्थिति कर नजर बनाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार जब छज्जा गिरा तो कुछ बच्चे पहली मंजिल थे वहीं कुछ बच्चे प्रेयर के लिए नीचे खड़े थे। स्कूल का छज्जा 20 फ़ीट लंबा था। शुक्रवार सुबह अचानक छज्जा गिर गया। छज्जा गिरते ही आस - पास के लोग मदद करने पहुंचे थे।

बता दें कि, जिस स्कूल में यह हादसा हुआ वहां आठवीं तक ही मान्यता है लेकिन शिकायत मिली है कि, इस स्कूल में इंटर तक छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इस शिकायत पर डीएम ने कहा कि, एक जांच कमेटी बनाई जाएगी। कोई भी गड़बड़ी पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts