< Back
Lead Story
दिशाहीन किसान आंदोलन: अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित की, खालिस्तान का झंडा लहराया, देखें वीडियो
Lead Story

दिशाहीन किसान आंदोलन: अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित की, खालिस्तान का झंडा लहराया, देखें वीडियो

Swadesh News
|
13 Dec 2020 3:09 AM IST

वाशिंगटन/वेब डेस्क। भारत में हो रहे किसान आंदोलन की तपस दिशाहीन होकर अमेरिका तक पहुंच गयी है। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। भारत से घृणा करने के साथ शक्ति प्रदर्शन का दुस्साहस सामने आया। घटनास्थल पर खालिस्तान के झंडे देखे गए। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर खालिस्तान का झंडा लहराया और आपत्तिजनक नारे लगाए गए। कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर हो रहे आंदोलन भी विवादों से घिर गया है। दरअसल दिल्ली दंगों के आरोपियों के पोस्टर लगाकर उन पर दर्ज मुकदमो को रद्द कर उनको रिहा करने की मांग तक कर डाली है। नार्थ ईस्ट को भारत देश से अलग करने का आव्हान करने वाला आरोपी शरजील इमाम के पोस्टर प्रमुखता से लगाए गए हैं। दिशाहीन होते इस किसान आंदोलन पर जनता सोशल मीडिया पर विरोध जता रही है।



Similar Posts