< Back
Lead Story
Maharashtra Budget 2024: विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने पेश किया बजट, की ये बड़ी घोषणाएं
Lead Story

Maharashtra Budget 2024: विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने पेश किया बजट, की ये बड़ी घोषणाएं

Deepika Pal
|
28 Jun 2024 6:45 PM IST

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। जिसके तहत महिलाओं और किसानों को लेकर कई बड़ी अहम घोषणाएं की गई है।

Maharashtra Budget 2024: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। जिसके तहत महिलाओं और किसानों को लेकर कई बड़ी अहम घोषणाएं की गई है। विधानसभा में बजट को पेश करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बजट का पूरा ब्यौरा पेश किया है। जो आगामी विधानसभा चुनाव तक लागू रहेगा।

जानिए क्या रही सरकार की अहम घोषणाएं

महाराष्ट्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट में इन घोषणाओं को अहम रखा गया है जो इस प्रकार हैं।

1- बजट के दौरान किसानों को राहत देते हुए बिजली का बिल माफ किया है तो वहीं पर खेती के लिए 5 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस की घोषणा की गई है।

2- बजट में गरीब परिवारों को राहत देते हुए हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त और 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए कैश देने की योजना शामिल है।

3- 17 शहरों में 10 हजार महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है।

4- आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से इंजीनियरिंग, वास्तुकला, फार्मेसी, चिकित्सा और कृषि सहित सभी व्यावसायिक डिग्री-डिप्लोमा कोर्सेस के लिए OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को एजुकेशन फीस और एग्जाम फीस में 100% सब्सिडी मिलेगी। यह योजना उन लड़कियों के लिए हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक है।

5- सरकार ने अपने बजट में 'आई योजना' के तहत पर्यटन क्षेत्र की महिला लघु उद्यमियों को 15 लाख रुपए तक का ऋण ब्याज चुकाने की सुविधा दी जाएगी। इससे 10 हजार नौकरियां पैदा होंगी।




कम होगा पेट्रोल-डीजल का दाम

महाराष्ट्र सरकार ने इस बजट में वैट में 3% कटौती (24 से 21%) की घोषणा की है। जिससे आम लोगों को राहत मिली है तो वहीं पर पेट्रोल - डीजल की कीमतों पर इसका असर पड़ेगा। पेट्रोल में 65 पैसे और डीजल की कीमतों पर 2 रुपए की कमी होगी। बड़े शहरों में इन कीमतों से फायदा मिलेगा।

अक्टूबर-नवंबर में हो सकते है चुनाव

आपको बताते चलें कि, राज्य में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP की गठबंधन सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही इस साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

Similar Posts