< Back
Lead Story
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा - मैं मोदी को मार सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं
Lead Story

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा - "मैं मोदी को मार सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं"

स्वदेश डेस्क
|
17 Jan 2022 8:44 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो रविवार को भंडारा जिले के लाखणी तहसील में पंचायत समिति चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है इस वीडियो में नाना पटोले कह रहे हैं क‍ि कि मैं मोदी को मार सकता हूं और उनको गाली भी दे सकता हूं।

पटोले ने ये कहा -

वीडियो के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रचार रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं बहस क्यों कर रहा हूं। मैं पिछले 30 साल से राजनीति में हूं। लेकिन एक स्कूल मेरे नाम पर नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूं। मैं मोदी को मार सकता हूं, उन्हें गाली भी दे सकता हूं। इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए। एक ईमानदार नेतृत्व आपके सामने खड़ा है।'

बयान को लेकर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने नाना पटोले पर निशाना साधा है। दरेकर ने कहा -पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो बयान दिया है, वह अत्यंत विवादित है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर सफाई दी है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने कहा की पटोले जब दौरे पर थे, उस समय कुछ कार्यकर्ता एक गुंडे की शि‍कायत कर रहे थे। वे उसी के बारे में बात कर रहे थे। भाजपा ने इसे पीएम मोदी से जोड़ दिया। और हल्ला मचाने लगे। वह बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था।

Similar Posts