< Back
Lead Story
राज्‍य कैबिनेट की मंजूदी मिलने के बाद अब इस नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का अहमदनगर…
Lead Story

Maharashtra: राज्‍य कैबिनेट की मंजूदी मिलने के बाद अब इस नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का अहमदनगर…

Swadesh Digital
|
5 Oct 2024 3:44 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब अहिल्याबाई नगर होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल ने अहमदनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया था और इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। यह कदम 18वीं सदी की महान शासिका अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिनका जन्म इसी जिले के चौंडी गांव में हुआ था।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने जानकारी दी कि अहिल्याबाई होल्कर का इस क्षेत्र से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। इस मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से प्रयास चल रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने भी इस नाम परिवर्तन को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई थी।

नाम बदलने की प्रक्रिया में सबसे पहले नगर निगम द्वारा प्रस्ताव पास किया गया, जिसे राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया, जिसके लिए रेलवे द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया था। अब, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री शिंदे की सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिए थे।

राज्य सरकार अब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले अंतिम अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि यह नाम परिवर्तन आधिकारिक रूप से लागू हो सके।





Similar Posts