< Back
Lead Story
लुधियाना में एक फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने का कार्य जारी
Lead Story

Ludhiana Building collapsed: लुधियाना में एक फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने का कार्य जारी

Jagdeesh Kumar
|
9 March 2025 6:58 AM IST

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में एक दो मंजिला फैक्ट्री की इमारत ढह गई, जिसमें कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं। उन्हे निकालने का काम चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के फोकल प्वाइंट के फेज आठ में स्थित कोहली डाइंग में शनिवार रात बॉयलर फट गया। बॉयलर फटते ही इतना तेज धमाका हुआ कि दो मंजिला छत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमें करीब 20 मजदूर नीचे दबने की आशंका जताई गई थी जिसमें से 12 लोगों को निकाल लिया गया था। जबकि बाकी लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दौरा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डीसी जतिंदर जोरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में उस जगह का दौरा किया है।

6 मजदूरों के फंसे होने की संभावना

लुधियाना डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि, "चार और घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक ही हालात गंभीर है। पहले 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया था। अभी भी अंदर करीब 6 लोगों के फंसे होने की संभावना है। टीम अपना काम कर रही है। जल्द ही सभी बाहर आ जाएंगे। "

Similar Posts