< Back
Lead Story
Lok Sabha Election Result 2024 : जनादेश सामने अब सवाल राहुल गांधी से, रायबरेली चुनेंगे या वायनाड

Lok Sabha Election Result 2024 : जनादेश सामने अब सवाल राहुल गांधी से, रायबरेली चुनेंगे या वायनाड

Lead Story

Lok Sabha Election Result 2024 : जनादेश सामने अब सवाल राहुल गांधी से, रायबरेली चुनेंगे या वायनाड

Gurjeet Kaur
|
4 Jun 2024 2:08 PM IST

Lok Sabha Election Result 2024 : राहुल गांधी जिस भी सीट को चुनेंगे उसके दूरगामी परिणाम होंगे।

Lok Sabha Election Result 2024 : भारत की जनता ने जनादेश दे दिया है। अब सवाल राहुल गांधी से किया जा रहा है। वे क्या चुनेंगे? राहुल गांधी के सामने दो विकल्प है - एक रायबरेली और दूसरी वायनाड लोकसभा सीट। मतगणना अभी जारी है लेकिन राहुल गांधी दोनों ही सीट पर लीड कर रहे हैं उनकी जीत तय मानी जाए रही है। जहां रायबरेली उनकी पारिवारिक सीट है वहीं वयनाड ने उन्हें मुश्किल समय में संसद तक पहुंचाया था।

उत्तरप्रदेश में जहां पिछले आम चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल था, इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे चल रहीं हैं वहीं रायबरेली में राहुल गांधी ने विजयी बढ़त बना ली है। राहुल गांधी ने इस बार खुद को साबित करते हुए वायनाड सीट पर जनता का समर्थन भी हासिल कर लिया है लेकिन उन्हें दोनों में से एक सीट चुननी होगी।

अहम होगा फैसला :

राहुल गांधी जिस भी सीट को चुनेंगे उसके दूरगामी परिणाम होंगे। वायनाड ने राहुल गांधी को लोकप्रियता मिली थी। अमेठी से चुनाव हारने के बाद उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा था। इस सीट को छोड़ने से दक्षिण में कांग्रेस की पकड़ कमजोर हो सकती है। रायबरेली की बात करें तो ये कांग्रेस की पारिवारिक सीट रही है। यहां गांधी परिवार मजबूत स्थिति में है। अगर राहुल गांधी ये सीट छोड़ते हैं तो मौका प्रियंका गांधी को मिल सकता है।

Similar Posts