< Back
Lead Story
Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : पोलिंग बूथ पर सितारों का ताता, 49 सीट पर अब तक 36.73% मतदान

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting 

Lead Story

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : पोलिंग बूथ पर सितारों का ताता, 49 सीट पर अब तक 36.73% मतदान

Gurjeet Kaur
|
20 May 2024 2:06 PM IST

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : पांचवें चरण में बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख,महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत पश्चिम बंगाल में मतदान।

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवे चरण का मतदान जारी है। सोमवार को देश के 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 49 लोकसभा सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। पांचवें चरण में 8.95 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र हैं। पांचवें चरण में बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत पश्चिम बंगाल में मतदान किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कई बॉलीवुड स्टार्स ने सुबह से पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है।

इन स्टार्स ने किया मतदान :

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सुबह 7 बजे पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उनके आलावा गोविंदा, अनिल कपूर, सलमान खान के माता-पिता, धर्मेंद्र, अनुपम खेर, संगीतकार विशाल ददलानी सुरेश ओबेरॉय, मनोज वाजपेयी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सुनील शेट्टी, ऋतिक रोशन, हेमा मालिनी, ईशा देओल और इमरान हाशमी ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किया।

सचिन तेंदुलकर ने किया मतदान :

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, "मैं ईसीआई का राष्ट्रीय आइकन हूं और वोट डालने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहलों में शामिल रहा हूं। आज एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में मैं ऐसा करने में सक्षम हूं। वास्तव में खुश हूं...मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूं क्योंकि यह देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।"

किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग :

बिहार - 34.62

जम्मू कश्मीर - 34.79

झारखंड - 41.89

लद्दाख - 52.02

महाराष्ट्र - 27.78

ओडिशा - 35.31

उत्तर प्रदेश - 39.55

पश्चिम बंगाल - 48.41

Similar Posts