< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना मरीज, पुणे में लगा नाईट कर्फ्यू , अन्य जिलों में बढ़ी सख्ती
Lead Story

महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना मरीज, पुणे में लगा नाईट कर्फ्यू , अन्य जिलों में बढ़ी सख्ती

स्वदेश डेस्क
|
21 Feb 2021 2:52 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बढ़ने लगी है। राज्य में आज शनिवार को 6,281 नए मरीज मिले और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुणे में स्कूल-कॉलेजों को 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों का जायजा लेने के लिए बैठक करने वाले है। इस बैठक में सरकार राज्य में नाईट कर्फ्यू एवं लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है।

बताया जा रहा है की सरकार प्रदेश में लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आए तो राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। वहीँ अमरावती, यवतमाल के बाद पुणे में भी नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है।आपात स्थिति में ही घरों से निकलने की इजाजत दी जायेगी।

पुणे के बाद अब नागपुर, अमरावती, यवातमाल और मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के मंत्री विजय वेड्‌डेटीवार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री से बैठक में इसपर फैसला लिया जाएगा।







Similar Posts