< Back
Lead Story
दिल्ली में हर वीकेंड रहेगा लॉकडाउन, कड़े होंगे प्रतिबन्ध : अरविंद केजरीवाल
Lead Story

दिल्ली में हर वीकेंड रहेगा लॉकडाउन, कड़े होंगे प्रतिबन्ध : अरविंद केजरीवाल

स्वदेश डेस्क
|
15 April 2021 1:28 PM IST

नईदिल्ली। देश के अन्य राज्यों के साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने संक्रमण पर रोक लगाने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ चर्चा के बाद दी।

उन्होंने बताया की दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार को रोकने के लिए हर वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसके तहत शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। इस दौरान कई कड़े प्रतिबंध लागो रहेंगे। उन्होंने बताया की दिल्ली में बेड की कोई कमी नहीं है। यहां 5,000 बेड खाली हैं। तजा आंकड़ों में 5 हजार पलंग खाली है। हालांकि, यहां वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा।

Similar Posts