< Back
Lead Story
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

Lead Story

Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत स्थिर, AIIMS दिल्ली में कराया गया था भर्ती

Gurjeet Kaur
|
27 Jun 2024 8:43 AM IST

Lal Krishna Advani : बुधवार देर रात लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत ख़राब हो गई थी।

Lal Krishna Advani : दिल्ली। भाजपा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी AIIMS दिल्ली में भर्ती हैं। उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स का कहना है कि, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। 96 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत ख़राब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका चेकअप किया गया। जिसके बाद अभी उनका स्वास्थ ठीक है।

बता दें कि, इसी साल लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी तबियत के चलते राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उन्हें घर जाकर सम्मानित किया था। इसके पहले उन्हें साल 2015 में पद्म भूषण से भी नवाजा गया था। वे उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने भाजपा की स्थापना की थी।

साल 2002 से 2004 तक लाल कृष्ण आडवाणी उप - प्रधानमंत्री भी रहे थे। इसके पहले साल 1998 से 2004 तक वे भारत के गृह मंत्री भी थे। इसकेअलावा लाल कृष्ण आडवाणी 'राम रथ यात्रा' और राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता रहे हैं।

पाकिस्तान में हुआ था जन्म :

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म साल 1927 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। जब देश का बंटवारा हुआ तो वे परिवार के साथ मुंबई आकर बस गए थे। यहाँ उन्होंने 14 साल की उम्र में आरएसएस की सदस्यता ली और फिर देश के सर्वोच्च पदों पर रखकर जनता की सेवा की।

Similar Posts