< Back
Lead Story
Laila Khan Murder Case : 13 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सौतेले पिता को फांसी की सजा, जानिए कैसे किया था मर्डर

Laila Khan Murder Case

महाराष्ट्र
Lead Story

Laila Khan Murder Case : 13 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सौतेले पिता को फांसी की सजा, जानिए कैसे किया था मर्डर

Gurjeet Kaur
|
24 May 2024 2:55 PM IST

Laila Khan Murder Case : लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था। उनका जन्म साल 1978 में पाकिस्तान में हुआ था।

Laila Khan Murder Case : साल 2011 में मुंबई के ओशिवारा थाना में 6 लोगों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें एक नाम लैला खान का भी था। लैला समेत उनके परिवार के बाकी सदस्य कई दिनों से गायब थे। लैला के असली पिता नादिर पटेल ने पुलिस को बताया था कि, लैला और बाकी सदस्यों का कोई पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ समय बाद इगतपुरी फार्म हाउस से एक के बाद एक 6 कंकाल निकले। इनमें से एक कंकाल था लैला खान का। इस मामले में अब करीब 13 साल बाद कोर्ट ने लैला के सौतेले पिता परवेज टोंक को फांसी की सजा सुनाई है। जानते हैं क्या था केस और क्यों की गई थी सौतेले पिता द्वारा लैला की हत्या।

लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था। उनका जन्म साल 1978 में पाकिस्तान में हुआ था। उनकी सेलिना पटेल ने तीन शादी की थी। लैला, सेलिना और नादिर पटेल की बेटी थीं। लैला को एक्टिंग का शौक था। परिवार से कुछ ज्यादा दबाव भी नहीं था तो उन्होंने एक्टिंग में ही हाथ आजमाया। उन्होंने साल 2002 में कन्नड़ फिम से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें 2008 में वफ़ा ए डेडली लव स्टोरी में भी काम करने का मौका मिला। लैला का एक्टिंग बहुत अच्छा नहीं तो बहुत ख़राब भी नहीं था। उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक ठाक ही था।

फिर आया साल 2011, लैला अपने परिवार के साथ सुखों के पल बिताने इगतपुरी फार्म हाउस आई थीं। उनके साथ उनके सौतेले पिता परवेज टोंक, माँ और भाई बहन भी थे। हंसी ख़ुशी छुट्टी मनाने आये थे लेकिन पूरा परिवार ही उजाड़ गया। परवेज और सेलिना के बीच एक रोज खूब विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, परवेज ने सेलिना की हत्या कर दी। इस हत्या के गवाह लैला और उसके भाई - बहन थे। किसी को पता न चले इसके कारण परवेज ने एक - एक कर लैला और उनके भाई - बहनों की भी हत्या कर दी। लाशों को परवेज ने फ़ार्म हॉउस में ही गाड़ दिया।

क्यों की हत्या :

परवेज और सेलिना के बीच सम्पत्ति को लेकर विवाद हुआ था। परवेज को लगता था कि, सेलिना परिवार को लेकर दुबई चली जाएगी और उसे यहीं भारत में छोड़ दिया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में परवेज ने बताया था कि, उसके साथ परिवार में नौकर जैसा व्यवहार किया जाता था। इस कारण भी वह दुखी था। इसके अलावा सेलिना की उसके दूसरे पति आसिफ शेख से बढ़ती नजदीकियां भी परवेज को पसंद नहीं थी। सेलिना फार्म हाउस का संरक्षक शेख को बनाना चाहती थी। यह बात परवेज को पता लाग गई तो वो और आग बबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने सेलिना की हत्या कर दी थी।

कैसे पकड़ाया आरोपी :

कई महीने बीतने के बाद जम्मू - कश्मीर पुलिस ने परवेज को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय उसने खुलासा किया कि, लैला, सेलिना और बाकी सभी की लाश फ़ार्म हाउस मैं है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने तब उसे मुंबई पुलिस मके हवाले कर दिया। यह मामला सेशन कोर्ट में था। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी परवेज को फांसी की सजा सुनाई।

Similar Posts