< Back
Lead Story
Kuwait News

Kuwait News : कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के दोषी की होगी गिरफ्तारी

Lead Story

कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के दोषी की होगी गिरफ्तारी? लापरवाही और लालच के कारण हुआ हादसा

Gurjeet Kaur
|
14 Jun 2024 12:18 PM IST

कुवैत अग्निकांड : आग के कारण मरने वालों में से 31 केरल और आसपास के दक्षिणी राज्यों से हैं।

कुवैत अग्निकांड : कुवैत के मंगाफ शहर में बिल्डिंग में लगी आग से 50 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 45 भारतीय थे। इस अग्निकांड की वजह लापरवाही और लालच बताई गई है। भारत सरकार इस केस पर नजर बनाए हुए है। शनिवार को राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मृतकों के शव लेकर भारत पहुंचे हैं। कुवैत सरकार ने अब इस मामले में जांच के बाद बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में 196 लोगों को रखा गया था जबकि बिल्डिंग की कपैसिटी इतनी थी ही नहीं। इसके आलावा बिल्डिंग में आने - जाने के लिए भी एक ही गेट था। इस कारण से आग लगने के बाद लोग अपनी जान नहीं बचा पाए। यह पूरी घटना कुवैत में भारतीय मजदूरों की स्थिति को बताता है। मृतकों में अधिकतर दक्षिण भारतीय राज्य के लोग थे। शवों को देखकर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। कुछ शव तो इस कदर जल चुके हैं कि, उनकी पहचान करना तक मुश्किल था।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि, "31 पीड़ित केरल और आसपास के दक्षिणी राज्यों से हैं। घटना में जो लोग घायल हुए हैं, वे अस्पताल में हैं। उन्हें पांच अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमने सभी 5 अस्पतालों का दौरा किया और सभी घायलों से अलग-अलग मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तीन घायल आईसीयू में थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

बिल्डिंग में इतने मजदूरों को रखा किसने था ?

सूत्रों के अनुसार ये सभी मजदूर NBTC नाम की कंपनी के लिए काम करते थे। मंगाफ शहर में इस कंपनी ने ही बिल्डिंग किराए से ली थी। अब कुवैत में इस कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

दम घुटने से हुई अधिकतर लोगों की मौत :

क्योंकि बिल्डिंग में एक ही गेट था कई मजदूर काम से लौटकर गहरी नींद में सोये थे इसलिए अधिकतर को बचने का मौका ही नहीं मिला। इस 6 मंजिला बिल्डिंग में कई मजदूरों की मौत दम घुटने से हो गई थी।

Similar Posts