< Back
Lead Story
Kushinagar Fake Note Gang

Kushinagar Fake Note Gang 

Lead Story

Kushinagar News: कुशीनगर में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, सपा नेता था मास्टरमाइंड, 10 आरोपी गिरफ्तार

Deeksha Mehra
|
24 Sept 2024 8:59 AM IST

Kushinagar Fake Note Gang : कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। रफी खान का नेपाल, यूपी, बिहार और सीमावर्ती इलाकों में जाली नोटों का नेटवर्क फैला हुआ था।

फरार आरोपियों की खोज

गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में नौशाद खान, जो समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष है, भी शामिल है। इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान का जितेंद्र यादव, गोपालगंज का मनीष कुमार, और कमरुद्दीन समेत 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पूछताछ चल रही है।

बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद

पुलिस के अनुसार, रफी खान की सरपरस्ती में जाली नोटों का कारोबार नेपाल के रास्ते किया जाता था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5.62 लाख रुपये के नकली नोट, 1.10 लाख रुपये के असली नोट, 3000 नेपाली मुद्रा, 10 देसी तमंचे, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम, और 26 फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Similar Posts