< Back
भोपाल
कुंडलपुर-बांदकपुर के पवित्र क्षेत्र घोषित, नहीं बिकेगा मांस-मदिरा : शिवराज सिंह
भोपाल

कुंडलपुर-बांदकपुर के पवित्र क्षेत्र घोषित, नहीं बिकेगा मांस-मदिरा : शिवराज सिंह

स्वदेश डेस्क
|
21 Feb 2022 6:46 PM IST

दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा की यहां मांस और शराब के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा। दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चल रहा है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचकर बड़े बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान आदिनाथ से प्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।हां से लौटने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा आचार्य भगवन के चरणों में प्रणाम। यहां विराजमान तपस्वियों, सभी माताजी को भी प्रणाम करता हूं जिन्होंने सांसारिक मोह माया त्याग कर संपूर्ण जीवन आचार्य श्री के मार्गदर्शन में समाज की सेवा में लगा दिया। अद्भुत है ये दृश्य। आज यहां मुख्यमंत्री नहीं, यहां तो गुरु का शिष्य आया है। आचार्य भगवन के चेहरे का तेज, वाणी का ओज अद्भुत है।पहली बार आचार्य भगवन से मैं नेमावर में मिला था। तबसे आपकी सूरत आंखों में समाई है। मन तृप्त नहीं होता। सचमुच में कहूं तो आने वाली पीड़ियां यह विश्वास नहीं करेंगी कि कोई चलते फिरते आचार्य भगवन इस धरती पर आए थे।

उन्होंने कहा की संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और बांदकपुर को 'पवित्र क्षेत्र' घोषित किया जाएगा। यहां मांस-मदिरा आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। पहाड़ी पर पौधरोपण कर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा। आपके निर्देशन में जगह-जगह गौशालय और जिनालयों का निर्माण किया जा रहा है। हथकरघा को प्रोत्साहन जैसे अद्भुत कार्य हो रहे हैं। आप शिक्षा, स्वास्थ्य और आप स्वावलंबन के लिए समर्पित हैं, आप भटके हुए मानवता को राह दिखाने के लिए समर्पित।


Similar Posts