< Back
Lead Story
Kumari Selja on ECI Haryana Assembly Election Result 2024

Kumari Selja on ECI Haryana Assembly Election Result 2024 

Lead Story

ECI Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट को कुमारी शैलजा ने बताया निराशाजनक, बोलीं- आत्मनिरीक्षण की जरूरत

Deeksha Mehra
|
8 Oct 2024 9:24 PM IST

ECI Haryana Assembly Election Result 2024 : हरियाणा। कांग्रेस सांसद शैलजा कुमार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को निराशाजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को परिणामों पर आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के सभी प्रयास बेकार हो गए हैं। दरअसल, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदें खत्म हो गई हैं जबकि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने को लेकर कॉंफिडेंट थी।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने मंगलवार को मीडिया से कहा, परिणाम बेहद निराशाजनक हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे समय तक काम किया, हम राहुल गांधी के संदेश के साथ गांवों में गए, लेकिन परिणामों के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके सभी प्रयास बेकार हो गए हैं।

नए सिरे से करनी होगी शुरुआत

कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि,पार्टी को यह देखने की जरूरत है, पार्टी आत्मनिरीक्षण करेगी। ऐसे परिणाम नहीं आने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि, हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे में सोचना होगा। हमें देखना होगा कि ऐसे नतीजों के लिए कौन जिम्मेदार है।

गौरतलब है कि, चुनाव आयोग के अपडेट के अनुसार, भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने 37 सीटें जीती हैं। बीजेपी राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी जीत है। हरियाणा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

Similar Posts