< Back
Lead Story
Kolkata Doctor Rape Case : दिल्ली में डॉक्टर्स की हड़ताल, मामले में CBI जांच की मांग

Kolkata Doctor Rape Case : दिल्ली में डॉक्टर्स की हड़ताल

Lead Story

Kolkata Doctor Rape Case : दिल्ली में डॉक्टर्स की हड़ताल, मामले में CBI जांच की मांग

Gurjeet Kaur
|
12 Aug 2024 11:35 AM IST

Kolkata Doctor Rape Case : इस घटना के बाद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है।

Kolkata Doctor Rape Case : नई दिल्ली। कोलकाता में हुए रेप केस के बाद देश भर के डॉक्टर्स में गुस्सा है। दिल्ली में डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये सभी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इधर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है।

FORDA (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला पीजी ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, "हमारी तीन मुख्य मांगें हैं। पहली, सीबीआई (CBI) फास्ट-ट्रैक जांच क्योंकि, राज्य सरकार की जांच बहुत पक्षपातपूर्ण है। वे किसी भी निर्दोष को पकड़ना चाहते हैं और हमें चुप कराना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह एक सामूहिक बलात्कार और हत्या है, जिसे 2-3 लोगों ने अंजाम दिया है। यह निर्भया का दूसरा भाग है। दूसरा, आरजी कर के असंवेदनशील अधिकारी जो डॉक्टरों के ड्यूटी रूम में 'रात में लड़की अकेली क्या कर रही थी' जैसे बयान जारी कर रहे हैं, उन्हें स्थायी रूप से हटाया जाना चाहिए। तीसरा, पूरे भारत के सभी अस्पतालों में केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना चाहिए।"

Similar Posts