< Back
Lead Story
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 500 से 1000 लोगों ने की तोड़फोड़, क्या सबूतों से हुई छेड़छाड़?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 500 से 1000 लोगों ने की तोड़फोड़

Lead Story

Kolkata Doctor Rape Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 500 से 1000 लोगों ने की तोड़फोड़, क्या सबूतों से हुई छेड़छाड़?

Gurjeet Kaur
|
15 Aug 2024 11:17 AM IST

Kolkata Doctor Rape Case : पश्चिम बंगाल। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में देर रात जब भीड़ परिसर में घुसी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो झड़प शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। देर रात रेजिडेंट डॉक्टर अपने - अपने कमरों में बंद रहे। बताया गया है कि, करीब 500 से 1000 लोग आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में घुस आए थे। इन्होंने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप लगाया जा रहा है कि, क्राइम सीन पर सबूतों से साथ छेड़छाड़ करने के लिए ऐसा किया गया। इस मामले में पुलिस बयान भी सामने आया है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुरक्षा गार्ड प्रणॉय दास, जो कल रात यहां ड्यूटी पर थे, जब तोड़फोड़ की घटना हुई, ने बताया कि, "कल रात करीब 1 बजे जब करीब 500-1000 लोग यहां आए...हमने यहां गेट बंद कर दिया, लेकिन उन्होंने इसे तोड़ दिया। हम दूसरे गेट पर गए, लेकिन उन्होंने उसे भी तोड़ दिया। वे बहुत ज्यादा थे, हम 10-12 लोग और पुलिस थी। इसलिए हम उनका मुकाबला नहीं कर सकते थे। वे जबरन अंदर घुस आए और संपत्ति को तहस-नहस कर दिया...उन्होंने सब कुछ नष्ट कर दिया - कंप्यूटर से लेकर दवाइयों तक...उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।"

पुलिस बोली एक्शन लेंगे :

आरोप लगाया जा रहा कि, क्राइम ऑफ़ सीन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए ऐसा किया गया। इस घटना पर कोलकाता पुलिस का बयान भी सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने कहा कि, 'क्राइम ऑफ़ सीन सेमिनार रूम है जो पूरी तरह सुरक्षित है और उसे छुआ तक नहीं गया है। झूठी खबरें न फैलाएँ। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

भाजपा, ममता सरकार पर हमलावर :

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, "बंगाल पुलिस विनीत गोयल (कोलकाता पुलिस आयुक्त) और ममता बनर्जी के इशारे पर काम कर रही है...पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में चल रहे आंदोलन को खत्म करने की साजिश रची। इसलिए, पुलिस मीडिया पर आरोप लगा रही है, लेकिन यह टीएमसी के गुंडे थे जो बाहर से आए और संपत्ति में तोड़फोड़ की। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जो स्थिति बनी, वह टीएमसी के इशारे पर हुई...ममता बनर्जी ने खुद विनीत गोयल के जरिए यह सब करवाया। इसलिए, इसकी जांच होनी चाहिए।"

Similar Posts