< Back
Lead Story
आज गुरुवार कर्क और तुला राशि के जातकों पर बरसेगी गुरु कृपा, जानिए दैनिक राशिफल
Lead Story

Today Horoscope: आज गुरुवार कर्क और तुला राशि के जातकों पर बरसेगी गुरु कृपा, जानिए दैनिक राशिफल

Deepika Pal
|
30 Jan 2025 5:15 AM IST

यहां पर ज्योतिष शास्त्र की माने तो 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है इस आधार पर दिन तय होते है।

आज का राशिफल- 30 जनवरी 2025- आज का दिन गुरूवार है इस दिन भगवान विष्णु और स्वामी बृहस्पति की पूजा की जाती है। यहां पर ज्योतिष शास्त्र की माने तो 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है इस आधार पर दिन तय होते है चलिए जान लेते हैं आज का दैनिक राशिफल...

मेष-

आज का दिन आपके लिए सामान्य हो सकता है। पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकते है। समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए मिला - जुला हो सकता है। मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं,श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा,आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है। व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए सामान्य हो सकता है। लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु-

आज का दिन आपके लिए चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा।

मकर-

आज का दिन आपके लिए मिला - जुला रहने वाला है ।साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मिला - जुला रह सकता है। अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा।

Similar Posts