< Back
Lead Story
International Yoga Day 2024: योग करने से पहले शरीर को रखिए हाइड्रेट, जानिए योग के खास नियम
Lead Story

International Yoga Day 2024: योग करने से पहले शरीर को रखिए हाइड्रेट, जानिए योग के खास नियम

Deepika Pal
|
20 Jun 2024 10:12 PM IST

योग एक प्राचीन परंपरा है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखती है। लेकिन योग करने से पहले हमें इसके नियमों के बारे में भी जानना चाहिए।

International Yoga Day 2024: जैसा कि हम जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2024) दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाता है। अच्छी सेहत के लिए योग कितना जरूरी होता है इस अर्थ को बताने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई है। साल 2015 से दुनिया के 190 देशों में योग को स्वीकार करते हुए इस दिन को खास बनाया गया। योग एक प्राचीन परंपरा है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखती है। लेकिन योग करने से पहले हमें इसके नियमों के बारे में भी जानना चाहिए।

जानिए योगासन करने से पहले क्या खाएं

वैसे तो योगासन करने से पहले कुछ नहीं खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आधे घंटे के दौरान किसी प्रकार की कमजोरी ना आए इसके लिए आपको हाइड्रेट रहना जरूरी है। इसके लिए योग करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पी ले या फिर नारियल पानी भी ले सकते हैं। लेकिन आपको चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए भले ही इसमें आपके शरीर को ताजगी मिल जाती है लेकिन आप थकान महसूस करने लगते हैं।

जानिए योग करने के बाद क्या खाएं

योगासन करने के तुरंत बाद किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की कमजोरी आ रही है तो फल का सेवन कर सकते हैं। योग करने के बाद पोषण की जरूरत होती है इसके लिए आप पौष्टिक आहार का सेवन कर सकते हैं। जिसमें आप प्रोटीन शेक, दही, अंडा, चिकन टोफू या दालों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही साबुत अनाज, ब्राउन राइस, शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। आप मूसली भी खा सकते हैं।

ये भी जान लें आप

अगर आप योग के बाद पूरी तरह से भोजन नहीं कर सकते हैं तो हल्का नाश्ता करें। इसमें फल, मेवे और दही का सेवन कर सकते हैं।

Similar Posts