< Back
Lead Story
नई नौकरी, प्रमोशन या पैसा—क्या लाया है ये दिन आपके लिए?
Lead Story

20 फरवरी का राशिफल: नई नौकरी, प्रमोशन या पैसा—क्या लाया है ये दिन आपके लिए?

Deepika Pal
|
20 Feb 2025 5:00 AM IST

आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहतर होगा तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल: गुरुवार, 20 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। ग्रहों की चाल (Grah Gochar) के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं, जबकि तुला राशि वालों के प्रमोशन के संकेत दिख रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल!

मेष राशि (Aries) - उलझनों से भरा रहेगा दिन

आज का दिन थोड़ी परेशानियों वाला हो सकता है। काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस करेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना है। यदि आप वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो लोन लेने पर विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) - सफलता के द्वार खुलेंगे

गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण एग्रीमेंट पर साइन कर सकते हैं। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचें और एकाग्र होकर अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) - नए काम की शुरुआत होगी

व्यापारियों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें और व्यर्थ की बहस से बचें।

कर्क राशि (Cancer) - जल्दबाजी से बचें

आज आपका ध्यान फालतू की बातों में जा सकता है। कार्यस्थल पर किसी की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। खानपान का ध्यान रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिवार से दूर रहने की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि (Leo) - स्वास्थ्य और करियर पर रहेगा फोकस

सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) - कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें

आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर गलती करने से बचें, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें।

तुला राशि (Libra) - प्रमोशन और सफलता के संकेत

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) - नई नौकरी की संभावना

आज का दिन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) - ऊर्जा से भरा रहेगा दिन

आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापारिक यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) - लव लाइफ में खुशहाली

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम और परिवार में संतुलन बनाए रखें। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें।

कुंभ राशि (Aquarius) - समाज में मिलेगा मान-सम्मान

गुरुवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक मनमुटाव को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, खासकर त्वचा संबंधी परेशानियों से बचें।

मीन राशि (Pisces) - कर्ज से मिलेगा छुटकारा

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में कोई भी नया काम करने से पहले पूरी तरह विचार कर लें।

Similar Posts