< Back
Lead Story
इन राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा बेहतर, पढ़िए आज का राशिफल
Lead Story

Today Horoscope: इन राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा बेहतर, पढ़िए आज का राशिफल

Deepika Pal
|
26 Dec 2024 5:00 AM IST

नौ नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन का निर्धारण किया जाता हैं। 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा दिन रहेगा

आज का राशिफल -26 दिसम्बर 2024: आज का दिन गुरूवार है जिस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती हैं पूजा करने से काफी फायदा मिलता है। बताते चलें कि, ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख किया जाता है। नौ नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन का निर्धारण किया जाता हैं। 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा दिन रहेगा चलिए जानते हैं...

मेष

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। जातकों को आज उच्च अध्ययन पर विचार होगा। इसके अलावा संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी। लाभ होगा।

वृषभ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है। निजी कार्यो पर तुरन्त निर्णय लें। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। प्रिय सूचना मिलेगी।

मिथुन-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंता बढ़ाने वाला हो सकता हैं। आपको बताते चलें कि, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिश्रम एवं लगन से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

कर्क-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला - जुला रहने वाला है। यानि आज के दिन युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं। रूके धन की वसूली होगी। अपने कार्यो का गुप्त रखें।

सिंह-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आज के दिन कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी। किये गये प्रयास सफल होंगे।

कन्या-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला - जुला रहने वाला है। आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। अगर आप व्यापारी वर्ग से है व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढे़गी। लाभ होगा।

तुला-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। जातकों को आज आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है। आज के लिए नवीन कार्य प्रारंभ होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढ़ेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

धनु-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्य बनेंगे। खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें। उत्खनन के कार्यो में लाभ होगा। जायजाद से संबंधित विवाद हो सकता है। हितचिंतक की सलाह लें।

कुम्भ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।

मीन-

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

Similar Posts